भारत ने खेलों के लिए अपनी नीतिगत प्राथमिकता और सार्वजनिक निवेश को बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

“खेलों के लिए बढ़ा निवेश, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 पर जोर”

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी नीतिगत प्राथमिकता और सार्वजनिक निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

नई दिल्ली में पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को केवल वित्तीय सहयोग ही नहीं, बल्कि पोषण, खेल विज्ञान, और कोचिंग सहित संपूर्ण खेल पारिस्थितिकी तंत्र में भी बेहतर अवसर और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।

श्री पुरी ने इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 को मंज़ूरी देने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। उनका कहना था कि यह विधेयक खेल संघों और निकायों के प्रशासनिक ढाँचे में व्यापक बदलाव लाएगा और खिलाड़ियों के लिए और अधिक पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख व्यवस्था स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *