दूदू में लापता बेटी की खोज में असफल पिता ने की आत्महत्या, परिजन और ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी


राजस्थान के दूदू थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां उदयपुरिया गांव निवासी गणेश चौधरी ने तीन माह पूर्व लापता हुई बेटी की तलाश में बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काटने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लापता लड़की को जल्द बरामद किया जाए और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मौके पर एडीएम गोपाल परिहार, एएसपी शिवलाल बैरवा, सीओ दीपक खंडेलवाल और थानाधिकारी मुकेश कुमार पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने मृतक के पोस्टमार्टम से भी इनकार कर दिया।

स्थानीय प्रशासन प्रदर्शनकारियों को शांत करने और स्थिति नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लापता बेटी की बरामदगी और न्याय की मांग पर अड़े ग्रामीण प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all