धर्मशाला में एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों का सम्मान

भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला में वीरवार को एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ईरान के तेहरान में आयोजित छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना का सम्मान किया गया।

कबड्डी कोच पंकज कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि साईं सेंटर धर्मशाला की इन तीन बेटियों ने एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

भारतीय कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि गोल्ड जीतकर हम बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि जब वे भारत लौटे तो खेल मंत्री ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उन्हें उनके कार्यालय में बुलाया। पुष्पा राणा ने प्रदेश सरकार से भी सम्मान की उम्मीद जताई और कहा कि हमने पूरे साल मेहनत की, जिसका फल हमें गोल्ड जीतकर मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all