जोधपुर पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

“जोधपुर दौरे पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश“

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचीं। दौरे के दौरान उन्होंने बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और समस्याग्रस्त क्षेत्रों में सुधार कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

दिया कुमारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि संभाग स्तर पर भी रिव्यू बैठकें हो रही हैं और मानसून को ध्यान में रखते हुए जलभराव की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है। जहां भी पानी भरने की सूचना मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *