भारत के अगले उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 9 सितंबर को होगा मतदान

भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार, 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 7 अगस्त को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसaके बाद उम्मीदवार 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी।

यदि विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाता है, तो सत्ताधारी गठबंधन का उम्मीदवार निर्विरोध चुना जा सकता है। हालांकि मतदान गुप्त होता है, इसलिए क्रॉस वोटिंग की संभावना को नकारा नहीं जा सकता, जिससे राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची तैयार कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के नियम 40 के तहत यह सूची तैयार की गई है। इसमें सभी निर्वाचकों के नवीनतम पते शामिल हैं और सूची को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया गया है।

ईसीआई के सहायक निदेशक अपूर्व कुमार सिंह ने बताया कि यह सूची अधिसूचना जारी होने की तिथि से भारत निर्वाचन आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी और इच्छुक व्यक्ति इसे वहां से प्राप्त कर सकेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है।

आयोग ने जानकारी दी कि पिछले उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान लोकसभा महासचिव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस बार विधि और न्याय मंत्रालय से परामर्श और राज्यसभा के उपसभापति की सहमति के बाद राज्यसभा महासचिव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all