“सिंबलवाला गांव में संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने डीसी सिरमौर से लगाई गुहार”


नाहन पंचायत के अंतर्गत आने वाले सिंबलवाला गांव में संपर्क मार्ग के लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को कई बार संबंधित विभाग के संज्ञान में लाया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी सिरमौर से मुलाकात कर सड़क को शीघ्र बहाल करने की मांग की।

पूर्व पंचायत उपप्रधान जयप्रकाश ने बताया कि यह सड़क पूर्व सरकार के समय पंचायत द्वारा बनाई गई थी, लेकिन भारी बारिश के बाद यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है।

उन्होंने बताया कि गांव की एक दिव्यांग महिला सुनीता देवी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, लेकिन सड़क बंद होने के कारण वह कई महीनों से इलाज के लिए नहीं जा पा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते उन्हें सुनीता देवी को उठाकर डीसी कार्यालय तक ले जाना पड़ा।

सुनीता देवी ने कहा कि वह पेंशन के सहारे जीवन यापन करती हैं और हर महीने इलाज के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता है, लेकिन सड़क बंद होने से वह घर में ही फंसी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर संपर्क मार्ग को फिर से चालू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all