10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के विधार्थियों के लिए सेंटर कल से होगा शुरू हेल्पलाइन

“छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों”

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता के लिए 15 फरवरी से हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह सेवा 27 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सभी संबंधित व्यक्ति मंडल के टोल-फ्री नंबर 1800-233-4363 पर कॉल करके परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

इस पहल के तहत, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र जैसे विषयों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर करेंगे। इसके अतिरिक्त, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षा-भय और तनाव जैसी समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श देंगे।

पहले चरण के बाद, दूसरा चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी आगामी परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *