सोलन में जल संकट गहराया, भाजपा का जल शक्ति विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन

सोलन (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच सोलन शहर गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। जल शक्ति विभाग और नगर निगम के बीच समन्वय की कमी के चलते आम जनता को नियमित जल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस समस्या के विरोध में आज भाजपा शहरी मंडल द्वारा जल शक्ति विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।

धरने में भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने विभाग से जल आपूर्ति नियमित करने की मांग उठाई। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को प्रतिदिन 80 लाख गैलन पानी की आवश्यकता है, लेकिन यह मात्रा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

गुप्ता ने यह भी कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में गाद की समस्या को हल करने के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन आज भी हालात जस के तस हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए सवाल उठाया कि “वह पैसा आखिर गया कहां?”

नगर निगम की उप महापौर मीरा आनंद ने बताया कि शहर में हर साल सिल्ट (गाद) की समस्या जलापूर्ति में बाधा बनती है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग नगर निगम को पूरा पानी देने में असमर्थ है, जिसके चलते आज उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

स्थानीय लोगों की ओर से भी यह मांग उठ रही है कि जल संकट को दूर करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए और पानी की उपलब्धता को मानसून या गाद जैसी समस्याओं से प्रभावित न होने दिया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all