भारतीय नौसेना ने अरब सागर में टैंकर अग्निकांड पर पाया काबू, 14 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित


भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा और तत्परता का परिचय देते हुए उत्तरी अरब सागर में भीषण अग्निकांड से जूझ रहे एक टैंकर जहाज को सफलतापूर्वक बचाया और उसमें सवार सभी 14 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला

यह घटना 29 जून को उस समय हुई, जब पलाउ ध्वजवाहक टैंकर एमटी यी चेंग 6 ने इंजन कक्ष में आग लगने की सूचना देते हुए आपातकालीन ‘मेडे’ कॉल भेजी। उस समय मिशन पर तैनात आईएनएस तबर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और फुजैरा (यूएई) के पूर्व में 80 नॉटिकल मील दूर स्थित इस टैंकर तक अधिकतम गति से पहुंचा।

नौसेना ने जहाज के कप्तान से संपर्क स्थापित कर त्वरित अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया। आईएनएस तबर से विशेष अग्निशमन दल और उपकरण भेजे गए। इस दौरान 7 क्रू सदस्यों को नौसेना की नौकाओं के जरिये सुरक्षित आईएनएस तबर पर स्थानांतरित किया गया, जबकि शेष 7 सदस्य टैंकर पर रहकर आग बुझाने में सहयोग करते रहे।

नौसेना ने बताया कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें मेडिकल जांच की सुविधा दी गई। इस घटनाक्रम में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

भारतीय नौसेना का यह ऑपरेशन एक बार फिर उसकी समुद्री आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता और जिम्मेदारी का प्रमाण है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all