बेटियों की शिकायतें अब  बेटियां ही सुन रही हैं -ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री

“लखनऊ: ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताई महिलाओं की बढ़ती भूमिका“

लखनऊ में आयोजित ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब प्रदेश के थानों में बेटियों की शिकायतें बेटियां ही सुन रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की है, जिससे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है तथा महिलाओं को न्याय पाने में आसानी हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी भूमिका पर बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने क्षय रोग (टीबी) को समाज के लिए एक अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार क्षय रोग उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से रोगियों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए “पोषण पोटली” वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्वयं क्षय रोगियों को पोषण पोटलियां प्रदान कीं और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *