पुखरायां स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव स्वीकृत

पुखरायां रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत

देशवासियों, विशेषकर बुंदेलखंड और कानपुर देहात क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़ी राहत की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड ने पुखरायां रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव को स्वीकृति दे दी है।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री को पत्र लिखकर पुखरायां स्टेशन पर ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया था।

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार,

  • ट्रेन संख्या 12173/74 लोकमान्य तिलक (टी)–एमबीडीडी प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 12943/44 वलसाड–कानपुर उद्योगकर्मी एक्सप्रेस

का प्रायोगिक ठहराव पुखरायां स्टेशन पर शीघ्र ही लागू होगा।

राकेश सचान ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार लगातार जनसुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस ठहराव से यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी और स्थानीय उद्योग-व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *