राजस्थान में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद, बाढ़ का खतरा बढ़ा

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अजमेर, बूंदी, उदयपुर और अलवर जिलों में एहतियातन स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब तीव्र होकर ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर’ में बदल गया है, जो वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर केंद्रित है। यह प्रणाली 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान में और अधिक प्रभावी हो सकती है।

इस मौसमी सिस्टम का असर उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में 3–4 दिनों तक देखने को मिलेगा। उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही और राजसमंद जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। जयपुर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने और बिजली गिरने के साथ वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट में सर्वाधिक 123 मिमी वर्षा हुई। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान पाली में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all