नालागढ़ के टानी गांव में भूस्खलन ने छीना आसियाना

“प्रभावित परिवार की लाखों की संपत्ति का नुकसान और पशुधन अभी भी घर में ही फंसे”


हमीरपुर जिले के शस्त्र बलही गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को जहां रहने के लिए स्थायी ठिकाना नहीं मिल पाया है, वहीं लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान भी झेलना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि घर टूटने के बाद उनकी जमीन बंजर हो गई है और अब उनके पास रोज़गार का कोई साधन नहीं बचा है।

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कई परिवारों का पशुधन अभी भी क्षतिग्रस्त घरों और खतरनाक ढांचों के भीतर ही फंसा हुआ है। लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच इन पशुओं को बाहर निकालना ग्रामीणों के लिए बेहद जोखिम भरा हो गया है।

गांव के आपदा प्रभावित मेहर सिंह ने बताया कि मकान ढह जाने से उनका पशुधन अंदर ही फंस गया है। परिवार ने कई बार प्रशासन को गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

दड़ूही पंचायत प्रधान उषा बिरला ने कहा कि प्रभावितों को तत्काल राहत और पुनर्वास देने के साथ-साथ पशुधन को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन को आपात कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *