तियानजिन: पीएम मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन ह्लाइंग से की मुलाकात

“चीन के तियानजिन में पीएम मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी चीन की यात्रा पर हैं, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन के इतर हुई मुलाकात को भारत और म्यांमार के बीच आपसी सहयोग और संबंधों को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *