“भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास”

भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भारतीय जर्सी पहनना और राष्ट्रगान के साथ मैदान पर उतरना उनके लिए जीवन का सबसे खास अनुभव रहा।

पुजारा ने कहा, “हर अच्छी चीज़ का एक अंत होता है। अत्यंत आभार के साथ मैं यह घोषणा करता हूं कि मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।”

पुजारा का करियर एक नजर में

  • टेस्ट डेब्यू : अक्टूबर 2010, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
  • टेस्ट मैच : 103
  • पारियां : 176
  • कुल रन : 7195
  • औसत : 43.61
  • शतक/अर्धशतक : 19/35
  • सर्वोच्च स्कोर : 206 रन
  • वनडे डेब्यू : 2013, जिम्बाब्वे के खिलाफ
  • वनडे मैच : 5
  • कुल रन : 51
  • आईपीएल : 30 मैच, 390 रन, एक अर्धशतक

पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था। इसके बाद वे इंग्लैंड दौरे पर कमेंट्री करते भी नजर आए।

चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के उन दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं जिन्होंने टीम इंडिया को कई कठिन परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all