उत्तराखंड: यमुनोत्री NH के पास बनी अस्थाई झील से संकट बढ़ा

“उत्तरकाशी में अस्थाई झील से बढ़ा खतरा, यमुना का पानी पहुँचा दो मंजिला इमारतों तक“

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बनी अस्थाई झील ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब पानी दो मंजिला इमारतों तक पहुँच गया है, जबकि कल तक यह केवल एक मंजिल तक सीमित था।

जानकारी के अनुसार, कुपड़ागाड से लगातार आ रहे मलबे ने यमुना के प्राकृतिक प्रवाह को रोक दिया है। इस कारण झील का आकार बढ़ता जा रहा है और इससे खतरा भी कई गुना बढ़ गया है।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर तैनात हैं और हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। हालांकि, जलस्तर का बार-बार घटना-बढ़ना बचाव कार्यों को कठिन बना रहा है। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *