आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने की विदेश मंत्री से मुलाकात

“आंध्र प्रदेश को वैश्विक कौशल और प्रवासी जुड़ाव का केंद्र बनाने पर चर्चा”

आंध्र प्रदेश के आईटी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने आज विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान नारा लोकेश ने राज्य को वैश्विक कौशल विकास और प्रवासी जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनाने पर ज़ोर दिया।

बैठक में नारा लोकेश ने विदेश मंत्री को राज्य प्रतिनिधिमंडल की हालिया सिंगापुर यात्रा और वहाँ के अधिकारियों के साथ हुई चर्चाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विकास और प्रगति को तेज़ करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।

इसके साथ ही, नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों के लिए कल्याणकारी और सुरक्षा योजनाओं के विस्तार में विदेश मंत्रालय से सहयोग मांगा। इसमें प्रवासी भारतीय बीमा योजना जैसी सुविधाओं को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने का प्रस्ताव भी शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *