सांसद राजीव प्रताप रूडी का पटना एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
“कंस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में जीत के बाद पटना एयरपोर्ट पर सांसद राजीव प्रताप रूडी का भव्य स्वागत“
कंस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच रूडी का अभिनंदन किया गया।
समर्थकों ने इस जीत को बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर और मज़बूती से पहुँचाने का अवसर है।
राजीव प्रताप रूडी ने लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
