जन्माष्टमी पर जगमग जालौर, जगह जगह फोडी दही हांडी
“कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जालौर में शोभायात्रा निकाली गई“
जालौर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे सजे-धजे रथ पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजमान रही, जिन्हें श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस शोभायात्रा में नगरवासी, भक्तगण और बड़ी संख्या में साधु-संत भी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाए गए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से शहर गूंज उठा। भक्तों ने इस आयोजन को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का एक अद्भुत अवसर बताया।
