गोरखा वार मेमोरियल, गोरखपुर के उच्चीकरण एवं संग्रहालय निर्माण के लिए इंडियन मिलिट्री स्टेशन गोरखपुर एवं संस्कृति विभाग के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

“गोरखा वार मेमोरियल के उच्चीकरण और संग्रहालय निर्माण के लिए समझौता“

“गोरखपुर स्थित गोरखा वार मेमोरियल के उच्चीकरण और संग्रहालय निर्माण के लिए इंडियन मिलिट्री स्टेशन, गोरखपुर और उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय, संस्कृति विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह हस्ताक्षर उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में उनके शासकीय आवास पर संपन्न हुए।“

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह परियोजना भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगी। संस्कृति विभाग अपने संसाधनों से मेमोरियल का उच्चीकरण कर वहां एक भव्य संग्रहालय का निर्माण करेगा, जिसे आम जनता के लिए खोला जाएगा।

समझौते पर इंडियन मिलिट्री स्टेशन की ओर से ब्रिगेडियर एम. एस. बैंस और संस्कृति विभाग की ओर से डॉ. सृष्टि धवन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रो. मांडवी सिंह, विशेष सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *