पन्ना- कलेक्टर के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

“पन्ना में विशाल तिरंगा यात्रा के साथ स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश”

कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशन में पन्ना जिले में देशभक्ति और स्वच्छता जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पन्ना नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

छत्रसाल पार्क से शुरू हुई यह यात्रा कोतवाली चौराहा, गांधी चौक, पंचम सिंह चौराहा और अजयगढ़ चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस कप्तान साईं कृष्णा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, एसडीएम पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष मीनाराजे सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने, अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस पहल से पूरे शहर में उत्साह और उमंग का माहौल बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *