उत्तराखंड: कोटद्वार में बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत

“कोटद्वार में पहाड़ी से गिरे पत्थर से बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, छह घायल“

पौड़ी जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सिद्धबली मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने के कारण एक बोलेरो वाहन (UK 11 TA 1610) चपेट में आ गया। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जो कोटद्वार की ओर जा रहे थे।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान सतवीर पुत्र राजेन्द्र लाल और रविन्द्र पुत्र लक्ष्मण के रूप में हुई है। छह अन्य यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *