राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का धनबाद दौरा: आईआईटी-आईएसएम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची स्थित राजभवन से हरमू रोड होते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से वे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पश्चिम बंगाल स्थित दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं।

दुर्गापुर से धनबाद आगमन और दीक्षांत समारोह में सहभागिता

दुर्गापुर से राष्ट्रपति धनबाद पहुंचेंगी, जहां वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति आईआईटी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगी। समारोह में वे 20 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को पदक और डिग्री प्रदान करेंगी।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार पी.के. मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

नवाचार केंद्र का दौरा और पौधारोपण

राष्ट्रपति मुर्मु आईआईटी परिसर में स्थित अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगी, जिसमें आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न सामग्रियों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा वे परिसर में पौधारोपण भी करेंगी।

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार पी.के. मिश्रा को ‘डॉक्टरेट ऑफ साइंस’ की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए धनबाद में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 8 आईपीएस, 25 डीएसपी और 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति गुरुवार को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं और उसी शाम रांची पहुंचकर राजभवन में रात्रि विश्राम किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर नई रणनीति: सांप-मगरमच्छ से घुसपैठ रोकने की तैयारी

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नई रणनीति पर चर्चा हो रही है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) उन इलाकों...

Read out all

PAN Correction Rules 2026: नए नियम लागू, आधार लिंक अब जरूरी

PAN Correction Rules 2026 के तहत सरकार ने पैन कार्ड सुधार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया पहले से...

Read out all
एयरप्लेन के अंदर सीटों का दृश्य, जहां यात्री सीट चयन कर रहे हैं और कुछ सीटें खाली दिखाई दे रही हैं।

फ्लाइट में 60% मुफ्त सीट नियम पर ब्रेक, सरकार ने फिलहाल लागू करने से रोका

केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त चुनने से जुड़े फैसले को फिलहाल रोक दिया है। यह निर्णय यात्रियों को राहत...

Read out all

RBSE 12th Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें रोल नंबर से अपना रिजल्ट और मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल इस समय लाखों छात्रों के मन में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Read out all