अपना शहर चुने

माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में ग्रामीण घायल

बीजापुर में माओवादी IED विस्फोट, ग्रामीण घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में विस्फोट होने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कृष्णा गोटा शुक्रवार शाम को जंगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान वह IED की चपेट में आ गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, जिससे आम नागरिकों की जान को खतरा बना रहता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *