अपना शहर चुनेभारत

हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर दौरा कार्यक्रम

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8, 9 और 10 जुलाई, 2025 को जिला सिरमौर के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है।

प्रवक्ता के अनुसार:

  • 8 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे मंत्री शिलाई स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे।
  • 9 जुलाई को सुबह 11:00 बजे वह पनोग में विद्युत उपमंडल भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके उपरांत क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनेंगे।
  • 10 जुलाई को मंत्री जाखना और पांवटा साहिब में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे।

इस प्रवास का उद्देश्य जनसंपर्क को सुदृढ़ करना और स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *