उत्तराखंड : 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ
“एशियन जु-जित्सू चैम्पियनशिप में हल्द्वानी की नव्या पांडे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया स्वर्ण“
जु-जित्सू के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हल्द्वानी की नव्या पांडे ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सू चैम्पियनशिप में 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।
भारत की पहली महिला स्वर्ण विजेता बनीं नव्या
नव्या पांडे ने इस ऐतिहासिक सफलता के साथ एशियन जु-जित्सू चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया है। उनकी इस सफलता से उत्तराखंड समेत पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई, जल्द होगी मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव्या को फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की बात भी कही। नव्या ने भी राज्य सरकार द्वारा मिले खेल कोटे के तहत वन विभाग में नौकरी के लिए आभार व्यक्त किया।
मार्शल आर्ट जैसे खेल जु-जित्सू में भारत की मजबूत उपस्थिति
जु-जित्सू एक तकनीकी और रणनीतिक खेल है, जो आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट से जुड़ा हुआ है। नव्या की जीत इस बात का प्रतीक है कि भारत अब इस क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
