अपना शहर चुनेभारत

देहरादून नगर निगम सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से  कर रहा है काम

देहरादून नगर निगम में सफाई व्यवस्था होगी हाईटेक, जल्द बनेगा कमांड एंड कंट्रोल रूम

देहरादून नगर निगम सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। नगर निगम ने घोषणा की है कि सभी 100 वार्डों में नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के लिए एक हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी।

निगरानी और शिकायत समाधान होगा आसान

इस नियंत्रण कक्ष की मदद से न केवल शहर की सफाई व्यवस्था पर रीयल टाइम निगरानी की जा सकेगी, बल्कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान भी संभव होगा।

इंटीग्रेटेड सिस्टम और पारदर्शी वसूली

प्रभारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि इस इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में कूड़ा प्रबंधन से जुड़ी निजी कंपनियों (पी.एम.सी.) को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही, यूज़र चार्ज की वसूली अब पी.ओ.एस मशीनों से की जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बन सकेगी।

कारगी क्षेत्र की समस्या का हल

डॉ. खन्ना ने बताया कि देहरादून के कारगी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही कचरा डंपिंग की समस्या का समाधान निकाला गया है। अब यहां का कचरा शीशमबाड़ा वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में निस्तारित किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *