- 0
- 3 words
“छत्तीसगढ़ : कबीरधाम जिले में चिल्फी पुलिस ने एक क्विंटल गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा“
“छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां चिल्फी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।“
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सामने वाहनों की नियमित जांच के दौरान पुलिस को एक वाहन पर शक हुआ। तलाशी लेने पर वाहन के केबिन के ऊपर चार बोरियों में छिपाकर रखे गए 96 पैकेट गांजा बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाकर इसे विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने की योजना बताई।
फिलहाल, तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और संभावना है कि इस कार्रवाई के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं