- 0
- 4 words
“मई 09, सोलन – भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कंडाघाट में महिला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप“
सोलन ज़िले के कंडाघाट क्षेत्र में एक 48 वर्षीय महिला को सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जानकारी के अनुसार, महिला पेशे से दर्जी है और कई वर्षों से इसी क्षेत्र में सिलाई का कार्य कर रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट साझा की थी, जिससे स्थानीय युवाओं में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में कुछ युवकों ने धरना प्रदर्शन कर संबंधित पोस्ट की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ़्तार किया और उसका मोबाइल फ़ोन भी ज़ब्त कर लिया गया है।
महिला को न्यायालय में पेश किया गया, और मामले की पुष्टि करते हुए सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।