जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान: रायसेन में प्राचीन बावड़ी और तालाबों के संरक्षण की पहल

रायसेन, 8 मई 2025 — जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में 30 मार्च से 30 जून 2025 तक विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करना है।

इसी क्रम में रायसेन जिले के ग्राम सांचेत में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी में श्रमदान कर उसका संरक्षण कार्य शुरू किया गया। इस पहल में भोपाल संभाग के कमिश्नर श्री संजीव सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। श्रमदान के बाद जल चौपाल का आयोजन किया गया, जहां श्री सिंह ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों से पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की अपील की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्राचीन बावड़ी का विधिवत जीर्णोद्धार किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में यह गांव के लिए उपयोगी जल स्रोत बन सके। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बघेल, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, कमिश्नर श्री संजीव सिंह ने ग्राम रतनपुर स्थित तालाब पर भी श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all