बीजापुर के ऑफरेशन में एक जवान घायल…

“बीजापुर के कर्रेगुट्टा जंगलों में पांचवें दिन भी ऑपरेशन जारी“


बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगलों में पुलिस का अभियान पांचवें दिन भी जारी है। लगातार चल रही मुठभेड़ के बीच डीआरजी का एक जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गलगम से कर्रेगुट्टा पहाड़ी की ओर बढ़ते समय जवान विस्फोट की जद में आ गया, जिससे उसके पैरों में चोट आई है।

घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद गलगम स्थित सीआरपीएफ कैम्प में लाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से बीजापुर भेजा गया।

इधर, कर्रेगुट्टा और दुर्गमगुट्टा की पहाड़ियों में जारी मुठभेड़ के बीच कुछ जवानों को वापिस लाया गया है। इन्हें भी हेलीकॉप्टर के जरिये बीजापुर पहुंचाया गया, जहां हेलीपैड पर महिला पुलिसकर्मियों को भी उतरते देखा गया।

पांच दिनों से चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। आज सुबह हुए आईईडी धमाके में घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर किए जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *