नक्सल पर्चे पर छत्तीसगढ़ सीएम का बयान

“नक्सलियों के पर्चे पर सीएम का बयान“


छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सली गतिविधियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर बड़े स्तर पर चल रहे सैन्य अभियानों के खिलाफ नक्सलियों ने आवाज उठाई है। नक्सलियों की उत्तर पश्चिम बस्तर डिवीजन के प्रभारी रुपेश ने एक प्रेस नोट जारी कर सरकार से शांति वार्ता के लिए पहल करने की अपील की है।

इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलियों की अपील पर सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से कई लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो लोग अब भी गोली की भाषा में बात कर रहे हैं, उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के अभियान लगातार सफलता की ओर बढ़ रहे हैं और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *