केजरीवाल सरकार ने हर विभाग को लूटा: मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर सियासी घमासान, मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल सरकार पर उठाए गंभीर आरोप

आज दिल्ली विधानसभा में कैग (CAG) की डीटीसी रिपोर्ट पर चर्चा होने वाली है, जिसके चलते सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा से बचता हुआ नजर आ रहा है, वहीं दिल्ली के पर्यावरण, वन और वन्य जीवन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस रिपोर्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने डीडी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि यह रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण है और यह अरविंद केजरीवाल सरकार के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई, तो नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने हंगामा खड़ा कर दिया और चर्चा से बचने की कोशिश की। सिरसा ने सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर कैग रिपोर्ट पर चर्चा से बचने की जरूरत क्यों पड़ी? इसका मतलब साफ है कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *