मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो युवकों से 90 ग्राम हेरोइन बरामद

“मनाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 90 ग्राम हेरोइन बरामद“

मनाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों से कुल 90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। यह कार्रवाई 16 मील क्षेत्र में नेशनल हाईवे-3 पर गश्त के दौरान की गई।

पुलिस ने 32 वर्षीय कमल कपिल, निवासी मोहल तहसील भुंतर, जिला कुल्लू से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में कमल ने बताया कि उसने पंजाब के लुधियाना निवासी शंकर नाहर से भुंतर में हेरोइन खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने शंकर नाहर को भुंतर के सी रॉक होटल की पार्किंग से गिरफ्तार किया, जहां उसकी कार से 56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है ताकि यह पता किया जा सके कि आरोपियों ने हेरोइन कहां से प्राप्त की और इसका वितरण कहां किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *