अपना शहर चुनेभारत

भिंड- यहां मशीनों की गूंज सुनाई देगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे : मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भिंड में औद्योगिक विकास के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलीक्सिर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा, जिला मुरैना में ₹5806 लाख की 11 औद्योगिक इकाइयों और ग्वालियर रेडीमेड गारमेंट पार्क में ₹3192 लाख की 7 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल की अपनी विशिष्ट पहचान रही है, और अब यहां मशीनों की गूंज सुनाई देगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश अब धरातल पर उतरने लगा है, और महज एक महीने के अंदर उद्योगों की शुरुआत के लिए भूमिपूजन कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *