प्राकृतिक आपदा से नेपाल में 132 लोगों के मरने की पुष्टि

“नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं से 132 लोगों की मौत, सेना बचाव कार्य में जुटी”

नेपाल के गृहमंत्रालय ने प्राकृतिक आपदाओं से अलग-अलग क्षेत्र में 132 लोगों के मृत्यु होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही सैन्य बल सुरक्षा कार्य में जुटा हुआ है।

नेपाल के गृहमंत्रालय ने देश में बाढ़ और भूस्‍खलन जैसे प्राकृतिक आपदाओं से अब तक एक सौ 32 लोगों की मृत्‍यु होने की पुष्टी की है। मंत्रालय ने कहा है कि काठमांडू घाटी में इस आपदा से 68 लोग मारे गए हैं। वहीं, बागमती क्षेत्र में 45, कोसी क्षेत्र में 17 और मधेश प्रदेश में दो लोगों की मृत्‍यु हुई है। जबकि 64 लोग लापता हैं और 61 घायल हैं।

 नेपाल के सशस्‍त्र बल ने अब तक तीन हजार छह सौ 26 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। कवरेपालनचोक क्षेत्र के विभिन्‍न स्‍थानों से एक सौ 93 लोगों को सैनिक हेलिकॉप्‍टरों की मदद से सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सैन्‍य बल पिछले दो दिनों से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *