वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक  कर सकते हैं आवेदन

“मंडी- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 तक“

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डी.एस. सामन्त ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिलों के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, और टेक्निकल ट्रेडमैन पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए उम्मीदवार को www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना फॉर्म भरना होगा। कर्नल सामन्त ने बताया कि अगर उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है, तो उनकी सहायता के लिए वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस लिंक को देख कर उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं और सही तरीके से फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *