योग दिवस पर वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में अनूठी पहल, योग से सशक्त हो रहा समाज

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी और प्रभावशाली पहल की। प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में बुजुर्गों, छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के लाभ और दैनिक जीवन में उसकी महत्ता पर जागरूकता फैलाते हुए समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य और सशक्तता की दिशा में प्रेरित किया।

वृद्धाश्रमों में आत्मबल और स्वास्थ्य की ओर कदम

प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रह रहे 6,500 से अधिक बुजुर्गों ने योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। वाराणसी स्थित वृद्धाश्रम में बीएचयू के योग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार पटेल ने बुजुर्गों और स्टाफ को योग का प्रशिक्षण दिया। वहीं, महोबा के आधारशिला वृद्धाश्रम में योगाचार्य प्रेम नारायण स्वर्णकार ने विशेष योग सत्र का संचालन किया। बहराइच के अमीनपुर नगरौर वृद्धाश्रम में भी योगाचार्य अजय कुमार चौधरी और अन्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को सरल योगासन सिखाए।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कई स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने वृद्धजनों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया जिससे वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

सर्वोदय विद्यालयों में छात्रों का जोश

योग दिवस पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में भी योगाभ्यास का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। चकिया, चंदौली के हेतिमपुर विद्यालय में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने मिलकर सामूहिक योग किया। विद्यार्थियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन जैसे योगासन किए।

योग प्रशिक्षकों ने उन्हें मानसिक एकाग्रता बढ़ाने, तनाव दूर करने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all