- 0
- 6 words
“केदारनाथ धाम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सेना की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना“
केदारनाथ, 09 मई – आज केदारनाथ धाम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की वीरता के सम्मान में विशेष पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से आयोजित किया गया।
समिति के अधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने भगवान शिव के पावन दरबार में सेना की रक्षा विजय, शौर्य और समर्पण के लिए प्रार्थनाएं कीं। रूद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सेना के बलिदान और देश की रक्षा में उनकी भूमिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह विशेष पूजा देश की रक्षा में लगे हर सैनिक के साहस और पराक्रम को सम्मान देने का एक प्रयास है। केदारनाथ जैसे पवित्र तीर्थस्थल से सेना के लिए प्रार्थना कर देशवासियों की भावनाएं भी व्यक्त की गईं।
धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय पुजारी, तीर्थयात्री और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।