उत्तराखंड: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
“पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा“
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिनों का सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें रक्तदान शिविर सहित कई सामाजिक कार्यक्रम होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि राज्य के 225 स्थानों पर मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े अन्य जनहितकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
