अपना शहर चुनेभारत

उत्तराखंड: राजभवन में हरियाली तीज उत्सव पारंपरिक उल्लास के साथ सम्पन्न

राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज


राजधानी स्थित राजभवन में आज हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और पारंपरिक गीत-संगीत व झूले के साथ तीज का आनंद लिया।

इस अवसर पर लोक संस्कृति की झलक दिखाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें राजस्थानी लोकनृत्य और गीतों ने समा बांध दिया। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में राजभवन परिसर को हरियाली, बंदनवार और पारंपरिक सजावट से सुसज्जित किया गया।

कार्यक्रम में राजभवन के स्टाफ परिवार, महिला सदस्य और आमंत्रित अतिथियों ने भी भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य परंपरा को संजोते हुए समाज में सांस्कृतिक चेतना बनाए रखना रहा।

हरियाली तीज, श्रावण मास में आने वाला महिलाओं का विशेष पर्व होता है, जिसमें पति की लंबी उम्र की कामना और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *