वाराणसी: काशी तमिल संगमम् में सांस्कृतिक संगम, महर्षि अगस्त्य पर केंद्रित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

वाराणसी के नमो घाट पर चल रहे काशी तमिल संगमम् के तीसरे संस्करण में काशी और तमिलनाडु के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित करने के लिए घाटों पर विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलेगा और इस बार महर्षि अगस्त्य के जीवन और योगदान को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में एक विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें महर्षि अगस्त्य की संपूर्ण जीवनी को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। इससे यहां आने वाले डेलिगेट्स काशी की समृद्ध परंपरा और विरासत को नजदीक से समझ सकेंगे।

प्रो. आर. चंद्रशेखर, निदेशक, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान, ने कहा कि इस आयोजन से दोनों संस्कृतियों का संगम और मजबूत होगा। वहीं, एम. गोविंद राजन ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता को और अधिक सशक्त बनाएगा।

काशी तमिल संगमम् न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, बल्कि यह भारत की विविधता में एकता को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण मंच भी बन गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all