सरकार ने आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का किया फैसला

“जनगणना में होगी जाति आधारित जानकारी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी“

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति ने आगामी जनगणना में जातिगत जानकारी को शामिल करने का फैसला लिया है। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को नई दिल्ली में दी।

उन्होंने बताया कि जनगणना केंद्र सरकार का विषय है और यह निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है। वैष्णव ने यह भी कहा कि कुछ राज्यों ने जाति सर्वेक्षण अच्छी तरह किया, जबकि कुछ राज्यों में इसे राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया।

शिलांग से सिलचर तक नया हाईवे बनेगा

कैबिनेट ने शिलांग से सिलचर के बीच एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दी है, जिसकी लागत 22,864 करोड़ रुपये होगी। यह परियोजना 166 किलोमीटर लंबी होगी और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के बराक घाटी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी।

गन्ना किसानों के लिए बड़ी घोषणा

सरकार ने 2025-26 चीनी सत्र के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) 355 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इससे देश के करीब 5 करोड़ गन्ना किसानों और चीनी उद्योग से जुड़े लगभग 5 लाख श्रमिकों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *