संत कंवर राम जी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, बताया उन्हें मानवता का प्रतीक


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत कंवर राम जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संत कंवर राम जी ने अपने विचारों, जीवनशैली और कार्यों के माध्यम से मानवता, प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत कंवर राम जी की सादगी, सेवा और समर्पण आज भी जनमानस को प्रेरणा देता है। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और विश्वबंधुत्व का प्रतीक रहा है, जिसने समाज को नई दिशा दी। उनकी आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों ने उन्हें एक युगद्रष्टा संत के रूप में स्थापित किया।

उन्होंने कहा, “हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलकर एक सामाजिक रूप से समरस और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे संत कंवर राम जी के आदर्शों को आत्मसात करें और प्रेम, शांति और सेवा के पथ पर अग्रसर हों।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all