अपना शहर चुनेभारत

चक्रवात पोडुल के खतरे से ताइवान अलर्ट, 380 उड़ानें रद्द

दक्षिण-पूर्वी ताइवान में चक्रवात पोडुल का प्रकोप

दक्षिण-पूर्वी ताइवान में चक्रवात पोडुल के पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर 5,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि 252 घरेलू और 129 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, यह मध्यम श्रेणी का चक्रवात है, लेकिन 191 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तटीय और आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ा रही हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से घरों में रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है। राहत व बचाव दल हाई अलर्ट पर तैनात हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *