सोलन – सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित

“सोलन – सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित”

सोलन – सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोलन जिले में 340 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जुलाई 2024 से अक्तूबर 2024 तक उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। इसमें लगभग 10,722 क्विंटल चीनी, 47,920 क्विंटल चावल, 75,456 क्विंटल आटा, 11,206 क्विंटल विभिन्न दालें, 7,63,172 लीटर खाद्य तेल और 2,686 क्विंटल आयोडाइज्ड नमक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले की 340 उचित मूल्य की दुकानों में से 202 सहकारी सभाओं द्वारा, 130 व्यक्तिगत रूप से, 2 महिला मंडलों और 6 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं।

समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में 19 गैस एजेंसियों के माध्यम से जिले के 2,04,334 पंजीकृत घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रसोई गैस का वितरण रूट चार्ट के अनुसार सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *