सोलन: लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

“सोलन: लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न“

सोलन में लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) सॉफ्टवेयर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल शर्मा ने प्रतिभागियों को मुकदमा प्रबंधन प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

अखिल शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभाग जिला, तहसील एवं अधीनस्थ न्यायालयों में अपने विभाग से संबंधित मामलों की जानकारी एलएमएस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी वेबसाइट पर लॉग इन करके संबंधित विभाग के लंबित मामलों की जानकारी परिचय पेज पर जाकर देख सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि विभागों से संबंधित मामलों के दस्तावेज वेबसाइट से डाउनलोड कर सुरक्षित रखे जा सकते हैं। इस प्रणाली के उपयोग से समय और धन की बचत होगी और मात्र एक क्लिक पर लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि न्यायालयों में चल रहे मामलों की जानकारी को डिजिटल रूप में अपडेट करना सुनिश्चित करें। किसी भी जानकारी के लिए सहायक प्रोग्रामर ममता (डीआईटी) से मोबाइल नंबर 70189-74471 पर संपर्क किया जा सकता है।

अखिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि न्यायालयों में लंबित मामलों का बेहतर प्रबंधन हो और संसाधनों की बचत की जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के सफल आयोजन से अधिकारियों को मुकदमा प्रबंधन प्रणाली के डिजिटल पहलुओं की जानकारी मिली, जिससे कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *