अपना शहर चुनेभारत

सोलन कंडाघाट वाया धरोट सड़क मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध

भूस्खलन से सोलन-कंडाघाट मार्ग बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

सोलन-कंडाघाट सड़क मार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मूसलाधार बारिश के चलते गुग्गा घाट क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन से यह मार्ग बंद हो गया है।

सड़क बंद होने से आधा दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह मनसार क्षेत्र में भी भूस्खलन हुआ था, उसी दौरान इस मार्ग से वाहन गुजर रहे थे। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मार्ग को खोलने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *