“सीकर बार एसोसिएशन का 131वें दिन क्रमिक अनशन और धरना स्थगित, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया “

सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की बहाली की मांग को लेकर पिछले 131 दिनों से सीकर कोर्ट परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन और धरना आज समाप्त कर दिया गया। सीकर बार एसोसिएशन की संघर्ष समिति ने यह निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हुई सकारात्मक वार्ता और उनके आश्वासन के बाद लिया।

संघर्ष समिति के संयोजक और अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भागीरथ मल जाखड़ ने बैठक के बाद धरना स्थगित करने की घोषणा की और अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार को मांगों के आदेश जारी करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में आदेश जारी नहीं होते हैं, तो संघर्ष समिति आंदोलन की नई रणनीति बनाएगी।

बार एसोसिएशन का यह आंदोलन तब शुरू हुआ था जब राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में बनाए गए सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को समाप्त कर दिया था। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने छह महीने से अधिक समय तक लगातार धरना और क्रमिक अनशन किया।

बीते दिन 28 जुलाई को जयपुर में मुख्यमंत्री से अभिभाषक संघ के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि संभाग बहाली का मुद्दा सरकार के नीति-निर्धारण से जुड़ा है और इस पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, फिलहाल राहत के रूप में सप्ताह में एक दिन सीकर में संभागीय आयुक्त की बेंच लगाने पर सहमति बनी है।

भागीरथ मल जाखड़ ने कहा कि यह आंदोलन सीकर की जनता की जीत की दिशा में पहला कदम है, लेकिन अभी अंतिम निर्णय का इंतजार बाकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

PAN Correction Rules 2026: नए नियम लागू, आधार लिंक अब जरूरी

PAN Correction Rules 2026 के तहत सरकार ने पैन कार्ड सुधार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया पहले से...

Read out all
एयरप्लेन के अंदर सीटों का दृश्य, जहां यात्री सीट चयन कर रहे हैं और कुछ सीटें खाली दिखाई दे रही हैं।

फ्लाइट में 60% मुफ्त सीट नियम पर ब्रेक, सरकार ने फिलहाल लागू करने से रोका

केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त चुनने से जुड़े फैसले को फिलहाल रोक दिया है। यह निर्णय यात्रियों को राहत...

Read out all

RBSE 12th Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें रोल नंबर से अपना रिजल्ट और मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल इस समय लाखों छात्रों के मन में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Read out all
घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all