राजनाथ सिंह SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

“एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह“


भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 से 26 जून 2025 तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत चीन के किंगदाओ में आयोजित होने वाली रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

इस अहम बैठक के दौरान एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों, तथा रक्षा मंत्रालयों के बीच सहयोग जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वैश्विक शांति और सुरक्षा को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही वे आतंकवाद उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देंगे। बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी) को बढ़ावा देने के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त, राजनाथ सिंह चीन और रूस समेत कुछ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे, जिनमें रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

एससीओ की यह बैठक क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसमें भारत की भागीदारी को एक निर्णायक भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *